क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। वसंतकुंज थाना क्षेत्र में रजोकरी फ्लाईओवर पर महिपाल पुर की ओर जाते समय एक आटो पलटने से महिला की मौत हो गए। वहीं दुर्घटना में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना तड़के हुई। सुबह 4.35 बजे कॉल मिली। मौके पर टीम पहुंची। यूनिट प्रभारी एसओ गोपाल के मुताबिक एक तिपहिया वाहन (बजाज मैक्सीमा टेम्पो पंजीकरण नंबर- डीएल-1एल एसी-7850 है) सड़क पर पलट गया था। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोगों को चोटें आईं, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। - नई दिल्ली/ईएमएस/07/ जून /2026