क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । धर्मनगरी ग्वालियर के त्रिवेणी चौक, पान पत्ते की गोठ, कंपू क्षेत्र में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालु शिवभक्ति के रस में सराबोर हो गए। सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव ही सृष्टि के आदि और अनादि देव हैं। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा मनुष्य को सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान महाराज श्री ने शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो श्रद्धालु श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शिव कथा का श्रवण करते हैं, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने भगवान शिव के करुणामय स्वरूप का वर्णन करते हुए भक्तों को सदाचार, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शिव नाम के जयघोष और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के आगामी दिनों में भगवान शिव की विभिन्न दिव्य लीलाओं एवं प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी श्रद्धालु एवं महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जय भोलेनाथ के उद्घोष से कथा पंडाल गुंजायमान रहा इस अवसर परकमला भदोरिया , अभय राज भदोरिया, कुलदीप भदोरिया, भूपेंद्र सिंह भदोरिया ,जितेंद्र राजावत,संगीता राजावत,अजय रूपेंद्र सिंह भदोरिया, सरोज भदोरिया एवं समस्त मोहल्ला वासी ने शिव महापुराण कथा की आरती की