भिंड (ईएमएस)| जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में श्री जितेन्द्र बांगड़ द्वारा स्थापित मैपल्स प्लास्टिक इंडस्ट्री प्रा.लि. ने स्थानीय स्तर पर पानी के पाइप मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित कर नई दिशा दी है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह प्लांट विशेषकर अमृत 2.0 और हर घर नल, हर घर जल अभियानों के लिए एसडीपी पाइप का उत्पादन करता है। ग्वालियर क्षेत्र में पहले पाइप निर्माता न होने के कारण आसपास के लोग बाहर से महंगे मटेरियल मंगवाने को मजबूर थेय इसी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए श्री बांगड़ ने मध्यप्रदेश शासन, एमपीआईडीसी और डीआईसी के सहयोग से यह निवेश किया। आज प्लांट तीन शिफ्ट में संचालित होता है और कुल 22 कर्मचारियों को रोजगार देता है, जिसने स्थानीय समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। संस्थान की दो मशीनों की मासिक उत्पादन क्षमता 500 टन है, और वर्तमान में प्लांट 55दृ60 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा है, जिससे उत्पादन को बढ़ाने और स्थानीय मांग पूरी करने की गुंजाइश बनी हुई है। जितेन्द्र बांगड़ ने बताया कि शासन की योजना के तहत समय पर मिली सब्सिडी ने शुरुआती बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। स्थानीय उत्पादन ने न केवल पाइप के दाम कम किए हैं बल्कि आपूर्ति की विश्वसनीयता भी बढ़ाई है। मैपल्स प्लास्टिक की यह पहल दिखाती है कि उपयुक्त सरकारी समर्थन और रणनीतिक निवेश से छोटी औद्योगिक इकाइयां कैसे स्थानीय समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकती हैं और आर्थिक विकास में योगदान दे सकती हैं।