क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना इगलास पुलिस टीम द्वारा घर में अलमारी से आभूषण चोरी से संबंधित दो शातिर चोरों को चोरी के आभूषण व एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना इगलास पुलिस टीम द्वारा घर में अलमारी से आभूषण चोरी से संबंधित आरोपी .विमल कुमार पुत्र गिरीश कुमार निवासी सहाराकला थाना इगलास ,हेमन्त पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सहाराकला थाना इगलास को चोरी के एक टॉक्स पीली धातु, एक बाली पीली धातु, एक बाली पीली धातु टूटी हुई , एक चैन पीली धातु व एक अवैध चाकू सहित थाना क्षेत्र इगलास से गिरफ्तार किया गया है। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 07 जून 2026