क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। विधानसभा 77 इगलास में समाजवादी पार्टी की सेक्टर और जॉन प्रभारी की मीटिंग प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संपन्न हुई मीटिंग में विधानसभा प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अर्जुन ठाकुर और राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकुमार नागर ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष अशोक चैधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड पप्पू प्रधान सूर्यवंशी थे। पप्पू प्रधान सूर्यवंशी ने कहा की बूथ लेवल का कार्यकर्ता ही सच्चे सम्मान का हकदार होता है क्योंकि वास्तविक लड़ाई वही लड़ता है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जिसका बूथ जितना मजबूत है वह उतना ही बड़ा नेता है हमें आपसी मतभेद बुलाकर इस तानाशाही सरकार से लड़ना होगा तभी समाजवादी सरकार का सपना साकार होगा। राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव ने सेक्टर और जॉन प्रभारियों से बूथ कमेटी के कार्य में तेजी लाने को कहा तथा उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेश सचिव रामकुमार नागर जी ने कहा कि हम सबको यह लड़ाई मिलकर लड़नी है और इस नाकारा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। इस मौके पर पप्पू प्रधान सूर्यवंशी, अर्जुन ठाकुर, राहुल यादव ,रामकुमार नागर, अशोक चैधरी, संजय चैधरी, शाहिद कुरेशी, नरेंद्र सिंह चैधरी, रामप्रकाश ,रिजवान खान ,मोनिस कमर , रॉबिन तोमर, पूरन सिंह, रिजवान हैदर, चैधरी रोतान सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 07 जून 2026