अलीगढ़ (ईएमएस)। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन अस्पताल में वामा वेलनेस कैम्प के अन्तर्गत होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया तथा योगाभ्यास कराया गया । डॉ० गजेन्द्र सिंह ( चिकित्सक अधिकारी ), डॉ० हेमलता, डॉ० अनुराग त्रिपाठी, सूर्या प्रकाश यादव व विनय कुमार ( फार्मासिस्ट ) एवं उनकी टीम द्वारा कुल 48 पुलिस कर्मियों व परिवारजनों एवं बच्चो के स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय परामर्श दिया गया एवं निःशुल्क दवायें प्रदान की गई। योग शिविर में योग प्रशिक्षक शिवा पाठक एवं उनके 2 सहायकों की मदद से पुलिसकर्मियों को मोटापे, एलर्जी, कमरदर्द आदि बीमारियों से बचाव हेतु विशेष योग सिखाया गया तथा दिनचर्या में योग के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी, प्रभारी पुलिस वेलफेयर उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे । ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 07 जून 2026