राष्ट्रीय
07-Jun-2026


अयोध्या(ईएमएस)। अयोध्या के रहने वाले कथावाचक पवन देव महाराज (42) पर बिहार की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा, कथावाचक पवन उसे राम मंदिर दर्शन कराने के बहाने अयोध्या लेकर आया। यहां दुष्कर्म किया। इसके बाद मंदिर में फर्जी शादी की। कुछ समय तक अपने साथ रखा। फिर जबरन मायके भेज दिया। महिला का आरोप है कि कथावाचक ने उसके करीब 10 लाख के गहने रख लिए। विरोध करने पर कथावाचक और उसके पिता पंडित रमाकांत शास्त्री ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार रात महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है। विनोद उपाध्याय / 07 जून, 2026