छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला मुख्यालय पर हुई कराते बेल्ट परीक्षा में 41 खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के इस खेल में प्रदर्शन कर विभिन्नबेल्ट हासिल किए। एलन तिलक इंटरनेशनल स्कूल के तत्वाधान में शुक्ला ग्राउंड छिंदवाड़ा ये परीक्षा ली गइ। छिंदवाड़ा कराते संघ के सचिव शिहान कमलेश पवार ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया कि इस परीक्षा में कलर बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की।सेकंड डान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में परी ठवरे, सुजाता ठवरे, पुनीत चोरे एवं मेघा प्रजापति शामिल है जबकि नमीषा खान, रितिका वर्मा, प्रियंका कवरेती, आकांक्षा रंगारे, सुमित गोरले, शिवांश नामदेव, राजकुमार परतेती, राम पवार, नील सिंह यादव एवं प्रेम प्रजापति ने प्रथम डान की उपाधि हासिल की। जिगयांश पवार एवं शेखर भलावी ने ब्राउन बेल्ट, हर्षिता कोटवानी, प्रणवी विश्वकर्मा, यामिनी कपाले, पीहू विश्वकर्मा, वेदांत गुप्ता एवं प्राची लांजेवार को पर्पल बेल्ट, इस्मत हंफी एवं भूमिका डोंगरे को ब्लू बेल्ट, भूमि पहाड़े, अगस्त्यवर्धन शुक्ला एवं प्रभाती संधिलिया को आरेंज बेल्ट और हर्षिता कुशवाह, सोनाक्षी कुशवाह, आराध्या हीरायु, तनिष्क सिंह शिवहरे, ईश्वर्या कामदार, सत्ववर्धन शुक्ला, चंचल चोरे, अग्रिम काट्यार, अनुश्री धुर्वे, अंशिका बन्देवार, जतिन बन्देवार, मोली नायक, अंशिका वर्मा एवं वानी परिहार को यलो बेल्ट मिला। ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026