क्षेत्रीय
07-Jun-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत टोली की योजना बैठक गत दिवस संपन्न हुई। जबलपुर स्थित नेपियर टाउन के कार्यालय में हुई बैठक में जिले से भी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। इस बैठक में आगामी 6 माह की योजना बनाई गई। आगामी माह में सतना जिले में लगने वाले धर्म प्रसार वर्ग की चर्चा महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों में प्रखंड और जिला बैठक की योजना बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख ललित पारदी, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख दिग्विजय सिंह, प्रांत परियोजना प्रमुख, अजय बंदेवार, प्रांत सह परियोजना प्रमुख प्रशांत छोटू पाल एवं महाकौशल प्रांत के प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित रहे । ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026