क्षेत्रीय
07-Jun-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)।जिले में जैव विविधता को बचाने के लिए कुकड़ाग्रामोत्थान समिति ने बीजरोपण अभियान शुरू किया। रंगीनखापा खुटिया रोड स्थित वृक्ष विहीन टेकड़ी को हरा भरा करने यहंा इमली पेड़ के बीज रोपे गए। संस्था के संयोजक श्यामल राव ने बताया की उक्त टेकड़ी मे पंचायत द्वारा जल एवं भूप्रबंधन के लिए कंटूर ट्रच बनाये गय है जहंा जल के साथ भूप्रबंधन के लिए पौधा रोपण किया जायेगा। ग्रामीण एवं पर्यावरण प्रेमी साथियों के साथ मिलकर यहां इमली के बीजो को बोया गया,जो बीज ऊगकर एक विशाल वृक्ष बनकर लुप्त होने वाली जैवविविधता को संरक्षित कर सकेंगे। ग्रामीणों से अपने घरों में जामुन, इमली, आम ,सीताफल आदी के बीजो को एकत्रित कर उक्त टेकड़ी मे बोने कहा गया ताकि बीजो से लगाये पौधों से ग्राम का पर्यावरण संतुलन बना रहे। बीजारोपण के इस अभियान को सफल बनाने मे पर्यावरण प्रेमी सुरेश सारसवार, कुशल शर्मा, वर्षा वर्मा, भारती डेहरिया सहित ग्रामीण जनो कि सराहनीय सहयोग रहा । ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026