क्षेत्रीय
07-Jun-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। बहुजन समाज पार्टी अमर बलिदानी क्रांतिवीर जन नायक बिरसा मुण्डा का बलिदान दिवस 10 जून को मनाएगी। इसदिन वाहन रैली और विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। मणि महल लॉन, चंदनगांव में कार्यक्रम होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम हिरपाची ने बताया कि प्रदेश अध्यख इंजी रमाकांत पिप्पल , प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार, भोपाल जोन प्रभारी ज्ञानेश्वर गजभिये सहित अन्य नेता और जनप्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट वीआईपी रोड से वाहन रैली निकलेगी जो रानी दुर्गावती चौक, बस स्टेण्ड, डॉ. अंबेडकर तिराहा एवं शिवाजी महाराज चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026