क्षेत्रीय
07-Jun-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट में चल रहे भागवत कथा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। 1 जून से यहां शुभम कृष्ण शाास्त्री भागवत के विविध प्रसंगों पर श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे थे। रविवार केा कथा के सातवें दिन व्यासपीठ से उन्होंने भगवान के विवाहों के वर्णन के साथ जरासंध, शिशपाल वध, सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। परीक्षित मोक्ष और भगवान के स्वधाम गमन की कथा के साथ सात दिन तक चला धार्मिक आयोजन संपन्न हो गया। साहू परिवार द्वाराआयेाजित कथा में सातों दिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने लोग पहुंचे। पुरुषोत्तम मास मेे इस कथा का आयोजन किया गया। सोमवार को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयेाजन होगा।मुख्य यजमान विष्णुप्रसाद - शिवकुमारी साहू,हरिओम साहू ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण करने आमंत्रित किया है। ईएमएस/ मोहने/ 07 जून /2026