खेल
08-Jun-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाये रजत पाटीदार ने अब मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीपीएल) में आक्रामक बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। रजत की कप्तानी में आरसीबी ने दूसरे बार आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद भी उन्हें आयरजैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। इस फैसले की कई दिग्ग्ज क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना भी की है। रजत ने अब अपनी उपेक्षा का जवाब अपने बल्ले से दिया है। ग्वालियर चीता की कप्तानी करते हुए रजत ने मालवा स्टालियंस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। उनकी टीम ने केवल पांच ओवर के अंदर ही 41 रनों पर 3 विकेट खो दिये। इसके बाद रजत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 30 गेंदों में 65 रन बनाये। इस दौरन उनका स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा। रजत ने 6 चौके और 4 छक्के लगये। इससे ग्वालियर ने 7 विकेट पर 190 रन बनाये। इसके जवाब में मालवा स्टालियंस की टीम 139 रनों पर ही सिमट गई और रजत की ग्वालियर टीम को 51 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले आईपीएल में उन्होंने सत्र में 501 रन बनाए और अहम बात उनका 192.69 का तेज स्ट्राइक रेट रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 42 छक्के लगाये। ईएमएस 08जून 2026