- युवक को हार्ट अटैक आने पर फौरन सीपीआ देकर लौटाई सांसे - पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में दिल का दौरा पड़ने से गिर गये थे जमीन पर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल पुलिस के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक व्यक्ति की सीपीआ देकर जान बचाई। दरअसल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में अचानक एक व्यक्ति हार्ट अटैक आने से बेसूध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। सही समय पर मिली मदद से करीब पांच मिनट के भीतर उसकी सांस संभली जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर कार्यालय में देवेंद्र सक्सेना अचानक गिरकर बेसूध हो गये। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी हालत देख समझ लिया की उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद तुरंत आरक्षक मुकेश साहू और रंजीत रघुवंशी ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों की सजगता और कोशिशो से कुछ ही देर में बेसूध देवेंद्र की सांस और धड़कन को सामान्य नजर आने लगी और वह बातचीत करने की स्थिति में आ गये। इसके बाद आरआई जयसिंह तोमर ने अपने वाहन से देवेंद्र सक्सेना को इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहॉ उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने समय पर अस्पताल पहुंचने को बेहद हत्वपूर्ण बताया। जुनेद/ 8 जून