राज्य
08-Jun-2026
...


- भाजपा ने प्रभु श्रीराम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महेश केवट को प्रत्याशी बनाया है - मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे - डॉ. मोहन यादव - राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, कांग्रेस अपनी स्थिति पर ध्यान दे - भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही राज्यसभा चुनाव में विजयी होने का आधार बनेगी - हेमंत खण्डेलवाल - मुझे राज्यसभा प्रत्याशी बनाना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित कार्य संस्कृति का प्रमाण - महेश केवट भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों व वरिष्ठ नेतृत्व के साथ सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट का नामांकन दाखिल कराया। इससे पहले राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने प्रदेश कार्यालय स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन कर पार्टी के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ माल्यार्पण किया। राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की तीनों रिक्त हो रही सीटों के लिए अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। भाजपा के तीनों राज्यसभा प्रत्याशी विजयी होंगे। प्रभु श्रीराम ने निषादराज को गले लगाकर उनको सम्मान देने का कार्य किया था। भाजपा ने प्रभु श्रीराम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महेश केवट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित है। भाजपा पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ राज्यसभा चुनाव लड़ रही है। हमारी पार्टी के पास राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। भाजपा के राज्यसभा प्रंत्याशी महेश केवट ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित कार्य संस्कृति का प्रमाण है। पार्टी संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, चैतन्य काश्यप, सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती संपतिया उइके, इंदर सिंह परमार, श्रीमती कृष्णा गौर, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राज्यसभा के प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेन्द्र जैन, श्रीमती रीति पाठक, हरीशंकर खटीक, उमाकांत शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, नरेन्द्र प्रजपाति, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 08 जून, 2026