राज्य
08-Jun-2026
...


संपदा संचालनालय की कार्यवाही में सहयोग करते हुए चक्की चौराहा क्षेत्र में 39 आवासों को खाली कराया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में निगम के अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत नवीन निगम मुख्यालय भवन के बाहर सड़क एवं फुटपाथ के अंदर अवैध रूप से रखी 01 बड़ी गुमठी जप्त की। संपदा संचालनालय की कार्यवाही में सहयोग करते हुए चक्की चौराहा क्षेत्र से 39 आवासों को खाली कराकर तालाबंदी की कार्यवाही कराई साथ ही मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों को सहयोग देते हुए ब्लू लाईन मेट्रो के निर्माण में बाधक रोशनपुरा क्षेत्र में 30 दुकानों के मालिकों को 02 दिन में चिन्हित सीमा तक दुकानें हटाने की समझाइश दी। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को निगम अमले ने नवीन मुख्यालय अटल भवन के बाहर मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी 01 बड़ी गुमठी जप्त की। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने संपदा संचालनालय की कार्यवाही में सहयोग करते हुए चक्की चौराहा क्षेत्र से 39 आवासों को खाली कराकर तालाबंदी की कार्यवाही कराई साथ ही मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों को सहयोग देते हुए भदभदा से रत्नागिरी तक ब्लू लाईन मेट्रो के निर्माण में बाधक रोशनपुरा क्षेत्र में बापू की कुटिया के लाईन की 30 दुकानों के मालिकों को 02 दिन में चिन्हित सीमा तक दुकानें हटाने की समझाइश दी। हरि प्रसाद पाल / 08 जून, 2026