राज्य
धार (ईएमएस)। परिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बड़े पापा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का बड़े पापा से अपनी मां के साथ अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने मित्र के साथ मिलकर बड़े पापा के हत्या की साजिश रची। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। एसजे/ईएमएस/08/06/2026