10-Jun-2026
...


सेन डियागो (ईएमएस)। अमेरिका कनाडा और मैक्सिकों में गुरुवार से शुरु हो रहे फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में लियोनन मेसी, क्रिस्टीयोनो रोनाल्डो और कैलियन एमबापे जैसे खिलाड़ियों के बीच ही ये पांच उभरते फुटबॉलर भी स्टार खिलाड़ी के तौर पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सकते हैं। ऐेसे में विश्वकप में किये प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को दुनिया भर में पहचान मिलने के साथ ही इनकी ब्रांड वैल्यू में भी बदलाव आ सकता है। एंड्रिक (ब्राजील, उम्र 19) : एंड्रिक ब्राजील के उभरते स्टार फुटबॉलर हैं। विश्व कप उन्हें दक्षिण अमेरिका से बाहर भी घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बनने का मौका देता है। लैमिन यमल (स्पेन, उम्र 18) : यम स्पेनिश फुटबॉल के प्रतिभाशाली सितारों में से एक हैं। एक शानदार विश्व कप उन्हें ‘बैलन डी ‘ओर की चर्चा में तेजी से आगे ला सकता है। इतने कम उम्र के खिलाड़ी के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। वॉरेन जायर-एमरी (फ्रांस, उम्र 20) : फ्रांस का अगला मिडफ़ील्ड लीडर, जो ऐसे टूर्नामेंट में आ रहा है जहां जगह बनाने के लिए मुकाबला पहले से कहीं ज़्यादा कठि है। फ्रेंको मास्टंटुओनो (अर्जेंटीना, उम्र 18) : फ्रेंकोटूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़यिों में से एक और अर्जेंटीना के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। सैंटियागो जिमेनेज (मेक्सिको, उम्र 25) : सैंटियागो मेजबान देश मेक्सिको की टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, और इस विश्वकप से उनके पास मैक्सिकन फुटबॉल का सितारा बनने का अवसर है। इसका कारण कहै कि विश्व में कुछ ही सप्ताफ के अच्छे प्रदर्शन से फुटबॉल खिलाड़ियों का करियर बदल जाता है। ऐसे में इस फीफा विश्वप से 2026 इनके पास भी बेहतर प्रदर्शन कर स्टार बनने का अवसर है। गिरजा/ईएमएस 10 जून 2026