-डॉलर और यूरो के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट, सुरक्षित निवेश में लगा रहे पूंजी नई दिल्ली,(ईएमएस)। भारतीय रुपए की लगातार गिरावट को देखते हुए, अमीर परिवार अपनी संपत्ति की वैल्यू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिर रखने के लिए डॉलर में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। डॉलर और यूरो के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट आ रही है। रुपए की गिरावट के बीच डॉलर में आय वाले सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे भारतीय फैमिली ऑफिस पिछले दो सालों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। पिछले 12 महीनों के दौरान यूरो के मुकाबले रुपया 7 फीसदी से ज्यादा और पिछले दो सालों में करीब 16 फीसदी लुढ़का है। मीडिया अपनी पूंजी के सुरक्षित निवेश के लिए अब वे डॉलर से जुड़ी परिसंपत्तियां ले रहे हैं और विदेश में पूंजी लगा रहे हैं। भारत के फैमिली ऑफिस और अमीर व्यक्ति पहले अपनी पूंजी देसी शेयर बाजार, सावधि जमा और रियल एस्टेट में लगा हैं। वेल्थ मैनेजरों का कहना है कि डॉलर की तरफ बढ़ते रुझान को मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के जोखिम से बचने का रास्ता ही नहीं माना जा रहा है बल्कि लंबे अरसे के लिए पूंजी लगाने का नया तरीका भी माना जा रहा है। वेल्थ मैनेजरों का कहना है कि लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) और गिफ्ट आईएफएससी के जरिए विदेश में निवेश के विकल्पों से अब रकम को सीधे विदेश में लगा दिया जा रहा है और उसके लिए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही का इंतजार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा फैमिली ऑफिस किस तरह विदेश में फैमिली ऑफिस शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मांग रहे हैं। उनका मकसद विनियमित संस्था के जरिए विदेश में पूंजी लगाने का दीर्घकालिक रास्ता तलाशना है। सिराज/ईएमएस 10 जून 2026