क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दुनियाभर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और डेटा आधारित तकनीकों की बढ़ती मांग को देखते हुए आइआइटी दिल्ली ने एप्लाइड एआइ, मशीन लर्निंग और डिसीजन साइंस कार्यक्रम के छठे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के सतत शिक्षा कार्यक्रम (सीईपी) के अंतर्गत संचालित यह पाठ्यक्रम पेशेवरों और छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का प्रयास है। आठ माह की अवधि वाले इस आनलाइन पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआइ, एजेंटिक एआइ और डेटा आधारित निर्णय लेने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आइआइटी दिल्ली के विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ उद्योग जगत के पेशेवर भी लाइव सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026