जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जल धरोहरों को संरक्षित करने के लिहाज से बुधवार को पूर्वान्ह गढा में पंडा की मढिया से लेकर इमरती तालाब के आसपास तक के मार्ग और परिक्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान वहां दुकाने लगाए बैठे सब्जी सहित अन्य दुकानदारों , छोटे व्यवसायियों को कछपुरा हॉकर जोन में दुकान को लगाने समझाईश दी गई। निगमायुक्त ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है ताकि शहर को साफ, सुंदर और यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कछपुरा हॉकर जोन में दुकानें शिफ्ट होने से क्षेत्र में एक व्यवस्थित बाजार का स्वरूप विकसित होगा तो वहीं इमरती तालाब का भी संरक्षण होगा साथ ही यहां आवागमन पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएगा। ...../ ईएमएस / 10 जून 2026