क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेज समेत कई कालेजों में नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले सत्यवती कालेज के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने छात्र को 195 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (आर्गेनिक गांजा) के साथ विजय नगर से पकड़ा है। आसानी से पैसा कमाने की चाहत में आरोपित डिलीवरी ब्वाय बनकर सत्यवती कालेज समेत कई कालेजों में नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था। आरोपित छात्र सत्यवती कालेज में सांध्य पाली में बीए (आठवें सेमेस्टर) का छात्र है। आरोपित मूल रूप से केरल के कोझिकोड जिले के पुलिनहोली थाझे का रहने वाला है। आरंभिक जांच में सामने आया है कि उसने नशीला पदार्थ केरल से मंगाया था। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो उसे नशीला पदार्थ उपलब्ध कराता था। - नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026