क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल हरियाणा के रोहतक रोड पर रोहद टोल के पास कार में मृत अवस्था में पाए गए। कांस्टेबल सुधीर (38) उत्तर-पश्चिम जिले के आदर्श नगर पुलिस थाने में तैनात थे। ड्यूटी से घर न पहुंचने पर स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद रोहतक जिले की सांपला थाना पुलिस राेहद टोल के पास पहुंची। सुधीर कार में बेसुध हालत में मिले, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वे बीमार नहीं थे। उधर, हरियाणा पुलिस ने प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026