खेल
10-Jun-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाये जाने के बाद से ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। इस खुशी के अवसर भी उनके पिता भी अपने दोस्तों के साथ नाचते गाते दिखे। बेटे श्रेयस को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपे जाने की खबर मिलते ही संतोष की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह अपने दोस्तों के साथ झूमते दिखे। इस खुशनुमा पल का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर आया है। श्रेयस को सूर्यकुमार यादव की जगह पर भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार को लंबे समय से खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह नहीं मिली है। कप्तानी मिलना श्रेयस के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने दो साल पहले दिसंबर 2023 में अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसके बाद से ही यह वापसी पर कप्तानी मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलबब्धि है। श्रेयस के पिता के वायरल वीडियो पर क्रिकेट प्रशंसकों की भावुक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की कि एक पिता के लिए दुनिया में इससे बड़ी कोई ट्रॉफी नहीं हो सकती कि उसका बेटा टीम इंडिया की कप्तानी करे। वहीं दूसरे ने लिखा, एक पिता के लिए अपने बेटे को सफल होते देखने से बड़ी कोई खुशी नहीं होती, यह वाकई बहुत खूबसूरत पल है। वहीं एक अन्य ने कहा, एक पिता को अपने बेटे को उसका सबसे बड़ा सपना पूरा करते हुए देखने की खुशी और गर्व की कोई तुलना नहीं। यह बहुत ही कमाल है। गौरतलब है कि श्रेयस की वापसी ऐसे ही नहीं हुई। कप्तानी और बल्लेबाजी में लगातार अच्छे शानदार प्रदर्शन से ही उन्हें ये अवसर मिला है। चयनकर्ता प्रभावित किया। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में खिताब जिताया था, और इससे पहले भी अपनी कप्तानी में एक अन्य टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता दिखी है। बल्लेबाजी में भी उनके लगातार रन बनाने से भारतीय टीम में उनकी वापसी के दावे को और मजबूती मिली। श्रेयस की कप्तान में भारतीय टीम अब आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से दो टी20 मैचों की सीरीज और एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। गिरजा/ईएमएस 10 जून 2026