खेल
10-Jun-2026


बाबर, रिजवान सहित चार अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह लाहौर (ईएमएस)। युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में उतरेगी। एशियाई खेल जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंग। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खेलों के लिए अपनी जो 15 सदस्यी टीम घोषित की है। उसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और कप्तान सलमान अली आगा को शामिल नहीं किया गया है। इस प्रकार देखा जाये तो टीम में अधिकतर नये खिलाड़ी हैं। इसमें चार अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। चार खिलाड़ियों ने तो अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण तक नहीं किया है। फरहान को टी20 विश्व कप 2026 में अच्छे प्रदर्शन के कारण कप्तानी दी गयी है। बोर्ड ने बड़े खिलाड़ियों को बाहर क्यों रखा है इसका कोई कारण अभी तक सामने आया है। जापान के आइची प्रीफेक्चर में स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन होगा, जिसमें पुरुषों का टी20आई क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फरहान ने पाकिस्तान के लिए 46 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें दो शतक और 10 अर्धशतक लगाये हैं। वहीं, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अब्दुल समद को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद वे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। टीम इस प्रकार है: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मुकीम और उस्मान खान (विकेट-कीपर)। गिरजा/ईएमएस 10जून 2026