मुंबई (ईएममएस)। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स मुंबई टी20 लीग से बाहर हो गयी है। सूर्यकुमार के लिए ये दोहरा झटका है। भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से बाहर होने के बाद अब उनकी टीम को मुंबई टी20 लीग में भी हार मिली है। सूर्या की टीम को अपने अंतिम मैच में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 24 रनों से हरा दिया। इस मैच में 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फ्स नाइट्स 18.5 ओवर में केवल 148 रन ही बना सकी। कप्तान सूर्यकुमार एक बार फिर रन बनाने में विफल रहे। वह 16 गेंदों पर केवल 20 रन ही बना पाये। ट्रायम्फ्स की ओर से अखिल हेरवाडकर और परीक्षित वलसांगकर ने 33-33 रन जबकि नूतन कुमार गोयल ने 19 रन बनाये। इससे पहले, टॉस जीतकर सूर्यकुमार ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाय। ईगल के साईराज पाटिल ने 46 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 69 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर शाश्वत जगताप ने 10 गेंदों में तेजी से29 रन बनाकर अपनी टीम को 172/8 रनों तक पहुंचाया। इस हार के साथ ही ट्रायम्फ्स नाइट्स लीग में पांच मैचों में से केवल एक ही जीत पाई और आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर रही, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। वहीं, भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार की जगह कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर की टीम को भी आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई टी20 लीग में सोबो मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस भी मैच में 10 रन बना पाये। पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाश टाइगर्स ने अजीत यादव 57 और जय गोकुल बिस्टा के 68 रनों की सहायता से 5 विकेट पर 227 रन बनाये। वहीं इसके बाद लक्ष्य का पीछ करते हुए फाल्कन्स 17.5 ओवर में 161 रनों पर सिमट गयी। इस हार के बाद भी सोबो मुंबई फाल्कन्स टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। गिरजा/ईएमएस 10 जून 2026