- जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 25 दिन चला विशेष सफाई अभियान उज्जैन (ईएमएस)। सदावल स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जलकुंभी को विशेष सफाई अभियान चलाकर पूर्ण रूप से साफ किया गया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यह कार्य मिशन मोड पर किया गया, जिससे प्लांट की जल उपचार व्यवस्था पुनः सुचारू हो गई है और तालाब अपने मूल स्वरूप में दिखाई देने लगे हैं, इस कार्य हेतु लगातार 25 दिनों तक 15 से अधिक कर्मचारियों द्वारा कार्य किया गया जिसमें 02 जेसीबी मशीनें कार्य के लिए उपलब्ध रहीं उल्लेखनीय है कि शहर के प्रमुख नालों के सीवरेज का पानी पंप हाउस के माध्यम से सदावल एसटीपी तक पहुंचाया जाता है, जहां उसका वैज्ञानिक तरीके से उपचार कर पुनः उपयोग में लिया जाता है। उपचारित जल का उपयोग मछली पालन एवं कृषि कार्यों में किया जाता है। मछली पालन से नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग 16 लाख रुपये से अधिक की आय भी प्राप्त होती है, वहीं आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए भी यह उपचारित जल उपलब्ध कराया जाता है करीब 25 दिनों तक चले इस विशेष सफाई अभियान में 15 से अधिक कर्मचारियों ने नियमित रूप से कार्य किया तथा 02 जेसीबी मशीनों की सहायता से जलकुंभी को हटाया गया। सफाई अभियान पूर्ण होने के बाद प्लांट की कार्यक्षमता में सुधार आया है और जल उपचार प्रक्रिया अब पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार ऐसे अभियान संचालित कर रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके .../ 10 जून /2026