क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) साइबर ठगोंरों और साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगातार चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान एवं समय समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी के बावजूद ये साइबर ठगोरे वारदातों को अंजाम देने के अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे ही एक साइबर ठगी के मामले में एक साइबर ठगोंरे ने जिला पंजीयक कार्यालय से रिटायर्ड के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात बिजली विभाग का अधिकारी बनकर कर ली। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र है। पुलिस के अनुसार रमेश कुंबारे निवासी संचार नगर ने अपनी शिकायत में बताया कि वे जिला पंजीयक कार्यालय से रिटायर्ड हैं। गत 2 जून की रात उनकी पत्नी ज्योति के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राकेश बताया और कहा कि उनका मई माह का बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है। उसने व्हाट्सएप पर भी मैसेज किया। जब उन्होंने अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल कर बताया कि वह बिल जमा कर चुके हैं और उनके मोबाइल पर उसका मैसेज भी है। तब राकेश ने कहा कि उनके सिस्टम में भुगतान अपडेट नहीं दिख रहा है। अपडेट नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उसने दो एप्लिकेशन डाउनलोड करने और 12 रुपए का अपडेट शुल्क जमा कराने की बात कहते उसने एक फॉर्म व्हाट्सएप पर भेजा। फॉर्म खोलते ही मोबाइल स्क्रीन कुछ समय के लिए बंद हो गई। रमेश कुंबारे को लगा कि किसी कारण से फोन हैंग हो गया होगा।मोबाइल बंद कर दोबारा चालू करने पर Electricity Online Customer Support नाम से दो मोबाइल एप डाउनलोड मिले। इसके बाद उनके मोबाइल पर 24 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो 25-25 हजार रुपए के तीन तथा 24 हजार और 68 हजार रुपए के दो अन्य ट्रांजेक्शन भी हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल पर सूचना दें तत्पश्चात थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर, ट्रांजेक्शन डिटेल निकालते कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 10 जून 2026