राष्ट्रीय
10-Jun-2026


रुड़की(इएमएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 8 माह का ऑनलाइन कोर्स विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को पायथन, मशीन लर्निंग, एमएलऑप्स, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) और जेनरेटिव एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को छह दिन के वैकल्पिक ऑन-कैंपस प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। संस्थान का उद्देश्य उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल एआई पेशेवर तैयार करना है। नंदिनी पारसी \ १० मई २०२६