राष्ट्रीय
10-Jun-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल में न केवल विकास के नए मानक स्थापित हुए बल्कि करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी हुआ है। सिंधिया ने एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को नए अवसर दिए हैं, युवाओं की आकांक्षाओं को नई उड़ान मिली है और देश ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान मजबूत की है। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन के केंद्र में जनकल्याण को रखा है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम का परिणाम है। सिंधिया ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने पिछले करीब 12 साल में स्वच्छता को जनभागीदारी के एक सशक्त जन आंदोलन में बदल दिया है और इसे साकार करने में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। सिराज/ईएमएस 10जून26