खेल
10-Jun-2026


सेन डियागो (ईएमएस)। ब्राजील फुटबॉल टीम में शामिल डिफेंडर रोजर इबानेज ने कहा वह फीफा विश्व कप 2026 में राइट-बैक सहित किसी भी जगह पर खेलने के लिए भी तैयार हैं। वेस्ली फ्रैंका के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल इबानेज आम तौर पर सेंटर-बैक के तौर पर खेलते हैं पर अब टीम की जरुरतों के अनुसार दूसरी जिम्मेदारी भी निभाने को तैयार हैं। इबानेज के अनुसार देश की ओर से खेलना सबसे बड़ी बात है। इसलिए वह इस टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह कि टीम की जरुरत को सबसे आगे मानते हैं और उनको जो भी भूमिका दी जाएगी उसे निभा सकते हैं। । वहीं अभ्यास मैच में चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए वेस्ली के बाद टीम में राइट-बैक के तौर पर किसे उतरा जाये ये सबसे बड़ा सवाल बना है। अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ी डैनिलो को इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार माना जा रहा है पर अब इबानेज भी एक प्रभावी विकल्प तौर पर सामने आए हैं, जिन पर चयनकर्ता गंभीरता से विचार कर सकते हैं। इस मामले को लेकर इबानेज ने कहा, मेरी पोजीशन तय करना कोच का काम है। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि जहां भी टीम को मेरी जरूरत होगी, मैं वहां खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ी बात और सम्मान का विषय है।” यह बयान टीम के प्रति उनके गहरे समर्पण को दिखाता है। सऊदी अरब के क्लब अल अहली से जुड़ें इबानेज ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी डैनिलो की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि डैनिलो युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें खेल की बारीकियों को समझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उनके विशाल अनुभव से टीम को एक अलग मजबूती मिलती है। ईएमएस 11 जून 2026