क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों एवं युवाओं को ताइक्वांडो एवं जु-जित्सु का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर रॉक फोर्ड सॉफ्टसोल कंप्यूटर एकेडमी, महानद्दा मदन महल, ओम साई कॉन्वेंट स्कूल बिलहरी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुलौआ चौक कछपुरा तथा हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल बरेला में आयोजित किए जा रहे हैं, संस्था के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षक एडवोकेट जयराज चौधरी के द्वारा खिलाड़ी ताइक्वांडो और जु-जित्सु की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कर रहे हैं, शिविर में पंच, किक, ब्लॉक, थ्रो, लॉकिंग सिस्टम, फॉल ब्रेकिंग तथा सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026/ 06.23