- समाजसेवी नीरज अग्रवाल की पहल पर रानीपुरा चौराहे पर हुआ शरबत वितरण इंदौर (ईएमएस)। शहर में जारी भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से रानीपुरा चौराहा पर एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी नीरज अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत राहगीरों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को शीतल शरबत का वितरण किया गया, जिससे तपती धूप में सफर कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रुककर शरबत ग्रहण किया और इस मानवीय पहल की सराहना की। आयोजक नीरज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों और जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा परम मानवीय दायित्व है। उन्होंने संकल्प जताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर जारी रहेंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस पुनीत कार्य में अमित अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, गोपाल यादव एवं पूनम गोयल सहित अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं और शरबत वितरण में सहयोग किया। प्रकाश/10 जून 2026