क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


मीरजापुर (ईएमएस)। थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक में क्रूरता पूर्वक बान्धकर वध हेतु ले जाए जा रहे 28 राशि गोवंश बरामद, 01 शातिर गो-तस्कर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 09.06.2026 को थाना लालगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक चालक द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिसकर्मियों के उपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया गया । इस पर पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेडीकठारी के पास से ट्रक वाहन में क्रुरता पूर्वक बान्ध कर ले जा रहे 28 राशि गोवंश के साथ अभियुक्त सरफुद्दीन पुत्र बबलू उर्फ मंसहुदी निवासी ग्राम-मखदुमपुर ,थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त सरफुद्दीन पुत्र बबलू उर्फ मंसहुदी निवासी ग्राम-मखदुमपुर ,थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर । विवरण बरामदगी इस तरह है। ट्रक में लादे 28 राशि गोवंश बरामद एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर ।पजीकृत अभियोग का विवरण इस प्रकार है। मु0अ0सं0-229/2026 धारा-109(1) बीएनएस, 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना-लालगंज, जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-231/2026 धारा-3/25 आयुध अधिनिय ,थाना-लालगंज, जनपद-मीरजापुर । आपराधिक इतिहास इस प्रकार है। मु0अ0सं0-99/2025 धारा- 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना-महराजगंज, जनपद-रायबरेली गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल लोगों में प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव चौकी प्रभारी बरौधा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । - 10 जून, 2026