व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को रुपया 7 पैसे की तेजी के साथ ही 95.28 पर बंद हुआ। वहीं आज सुबह रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ ही 95.54 के स्तर पर खुला। वहीं गत दिवस रुपया 95.35 पर बंद हुअ था। आज विदेशी मुद्रा बाजार (फॉरेक्स) में रुपये पर दबाव देखा जा रहा है, जिससे ये गिरावट आई है। वहीं गत दिवस अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.47 पर खुला और बाद में 95.41 तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 20 पैसे की बढ़त दिखाता है जबकि सोमवार को रुपया 43 पैसे कमजोर होकर 95.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ईएमएस 10जून 2026