10-Jun-2026
...


-देश की खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ अजमेर,(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार को अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश कर विशेष दुआ की। दरगाह पहुंचे लोगों ने पीएम मोदी की दीर्घायु के साथ ही देश की खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह में चादर चढ़ाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश में अमन-चेन, शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरगाह के गद्दीनशीन सैयद अफशान चिश्ती ने प्रतिनिधिमंडल को जियारत कराई और दस्तारबंदी के बाद तबरूक भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसी क्रम में देश की उन्नति एवं सामाजिक सौहार्द के लिए दुआ की गई। हिदायत/ईएमएस 10जून26