- मौके से मोबाइल, गर्भनिरोधक गोलियां मिली - पिता ने मोबाइल के संबध में जानकारी होने से किया इंकार भोपाल(ईएमएस)। शहर के बजरिया थाना इलाके में 17 साल की छात्रा द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस टीम और परिवार वाले उस समय हैरान रह गये जब जॉच के दौरान घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला है। शुरुआती पूछताछ में किशोरी के पिता ने बेटी के पास मोबाइल होने की जानकारी से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौपतें हुए आगे की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी, जबकि उसकी मां 2017 से अलग रह रही है। परिवार में उससे छोटा एक भाई और एक बहन हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे दोनों छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद घर लौटने पर दरवाजा खुलवाने के लिये कई बार दस्तक देने के साथ ही बहन को कई आवाज लगाई, लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही भीतर से कोई जवाब आया। बाद में भाई-बहन ने अपने चाचा को सूचना दी। चाचा ने छात्रा के पिता को बुलाया। पिता के घर पहुंचने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया अंदर जाकर देखने पर छात्रा का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस को घटनास्थल के पास एक मोबाइल मिला और कमरे से गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी मिला है। शुरुआती पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया की उन्होंने बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। ये सामान घर में कैसे आया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जॉच टीम के अनुसार मर्ग कायम कर आगे की जांच की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने जॉच के लिये छात्रा का मोबाइल जप्त किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जॉच की दिशा तय की जाएगी। जुनेद / 10 जून