10-Jun-2026
...


- महापौर क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में है भूमिपूजन संपन्न सड़कों के उन्नयन से मिलेगी राहत,मजबूत होगी वार्डों की आधारभूत संरचना कटनी (ईएमएस)- विकास कार्यों के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयासों के तहत नगर निगम कटनी द्वारा शिवाजी वार्ड एवं जगजीवन राम वार्ड में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद प्रभा गुप्ता एवं फ़ामिदा आफताब चोखे भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रविवार को आयोजित भूमिपूजन के साथ दोनों वार्डों में सड़क एवं डामरीकरण कार्यों की शुरुआत हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा। स दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी,पूर्व पार्षद आफताब चोखे भाई,एडवोकेट मनोज गुप्ता समाजसेवी विनीत जायसवाल सहित वार्ड वासियों की मौजूदगी रही।क्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नागरिकों ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। ईएमएस/ ईएमएस/ 10 जून 2026