क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अमृत फेज-2 के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया तथा कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के री-स्टोरेशन कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने तथा जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्माणाधीन दो उच्च स्तरीय पानी की टंकियों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में कमी या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया, अंकुर नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026