इन्दौर (ईएमएस) केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने आज सुबह शहर के मंदिरों में हवन-पूजन करने के साथ मंदिरों के आसपास हो रही गंदगी को साफ करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया। इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के विधायक महेन्द्र हार्डिर्या ने नगर भाजपा महामंत्री कैलाश पिपले, पार्षद प्रणव मंडल, अनिल गौहर, आशुतोष सैनी, के साथ कृषि कॉलेज चौराहा पर स्थित मंदिर के आसपास सफाई कर स्वस्छता का संदेश दिया। वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में, विधानसभा दो में विधायक रमेश मेन्दोल के नेतृत्व में, विधानसभा 3 में विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में, विधानसभा 4 में विधायक मालिनी गौड़ के नेतृत्व में तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र में विधायक मधु वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। आनंद पुरोहित/ 10 जून 2026