देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड के शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षा निदेशालय ननूरखेडा में अनिश्चितकालीन धरने में नियुक्ति की मांग को लेकर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापक आंदोलन करेंगे। यहां उत्तराखंड शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्य के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एक एक शारीरिक शिक्षक रखने की मांग की और साथ ही शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षितों ने आयु सीमा में छूट एवं शासन में गतिमान फाइल 77006 को त्वरित वित्त विभाग से पास करवाने की मांग की गई है। इस अवसर पर धरनारत शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य बनाया गया है जिसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से लेकर इटरमीडिएट स्कूलों में एक एक शारीरिक शिक्षक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक (व्यायाम शिक्षक) को वित्त विभाग से मंजूरी दिलाकर कैबिनेट में पास किया जाए। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 जून 2026