हाथरस (ईएमएस)। संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार को जनपद की देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का मिलान किया गया तथा रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा की सत्यता की जांच की गई। अधिकारियों ने बिक्री प्रक्रिया का भी निरीक्षण करते हुए विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सभी मदिरा की बिक्री पीओएस मशीन से 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही की जाए।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने तथा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026