हाथरस (ईएमएस)। शहर के नवल नगर निवासी हर्षराज गुप्ता ने कोतवाली नगर पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार 9 जून की देर रात करीब 10 से 12 युवक हलवाई खाना स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई, पिता और एक मित्र के साथ मारपीट की। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे लगभग सात हजार रुपये निकाल लिए गए। साथ ही कुछ सामान और एलईडी बल्ब भी ले जाने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं।कोतवाली नगर पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026