राज्य
10-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। चंदपा क्षेत्र में शहीद बीएसएफ जवान दीपक सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वर्ष 2012 में जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए दीपक सिंह की स्मृति में गांव में स्थापित प्रतिमा के हाथ में लगी बंदूक का हिस्सा टूटा हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इस कृत्य को शहीद का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। परिजनों ने कहा कि शहीदों की स्मृतियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं और इस प्रकार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं।ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा प्रतिमा की मरम्मत अथवा नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए शहीद परिवार के प्रति समर्थन व्यक्त किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026