राज्य
10-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। नगला नाई स्थित वाल्मीकि बस्ती में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों, संगठन पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में दिलीप डब्बू ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज की बस्तियों में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद का भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए नए नेतृत्व से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026