देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने घंटाघर चैक में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकांे व अन्य लोगों को जागरूक करने का काम किया। यहां सचिव सीमा डंुगराकोटी ने कहा कि यह अभियान 14 जून 2026 तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं मिलने वाले निशुल्क विधिक सहायताओं के बारे में जानकारी दी एवं नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है तथा सड़क सुरक्षा अभियान की तरह विभिन्न आवश्यक विषयों पर जागरूकता अभियान आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर निरीक्षक यातायात देहरादून समरवीर सिंह रावत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि रोड पर चलते हुए अगर कही कोई दुर्घटना होती है तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को दुर्घटना के एक घंटे के अंदर अस्पताल में भर्ती कराए। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 जून 2026