राज्य
10-Jun-2026


- जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा निरीक्षण करते हुए हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के अंतिम दिन जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पी.सी. बागला इंटर कॉलेज तथा पी.सी. बागला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा कक्षों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल, बैठने की व्यवस्था तथा मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है।मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो रही है। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुचारू रखी गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026