राज्य
10-Jun-2026


प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्र और राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण सचिवों को भेजे पत्र देहरादून (ईएमएस)। संयुक्त नागरिक संगठन खनन माफिया के खिलाफ अकेले जंग लड़ रहे कालसी क्षेत्र के उप प्रभागीय वनअधिकारी राजीव नयन नौटियाल को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सरकार से सम्मानित किए जाने की मांग की है। यहां संयुक्त नागरिक संगठन सचिव सुशील त्यागी की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्र और राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण सचिवों को भेजे गए पत्रों के माध्यम से संज्ञान में लाया गया है कि पर्यावरण संरक्षण एक्ट 1986 वन्य जीव संरक्षण एक्ट 1972 खनिज तथा खनिज विकास तथा विनियमन एक्ट 1957 उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम 1950 सतत रेत खनन,प्रबंधन दिशा निर्देश 2016 एनफोर्समेंट तथा मॉनिटरिंग गाइड लाइन फार सैंड माइनिंग 2020 भारतीय वन अधिनियम नियम 1927 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। त्यागी ने कहा है कि उल्लंघन करने वाले मेसर्स कैलाश आरबीएम लिमिटेड कंपनी के नियम विरुद्ध संचालित अवैध आरबीएम, बालू, बालू भंडारण केंद्र, स्टोन क्रेशर को सीज किया गया है जो प्रशंसनीय सराहनीय भी हैं। संगठन का कहना है कि ऐसे साहसिक कदम उठाने वाले अधिकारी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना जनहित में है और इससे अवैध कार्यों में लिप्त वन विभाग के ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और यह खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध खनन जैसे कार्यों पर कठोरता से बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोर कदम उठा सकेंगे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 जून 2026