खेल
11-Jun-2026
...


उसे संन्यास पर मजबूर न करे ऑकलैंड (ईएमएस)। नाइटक्लब कांड के बाद विवादों में फंसे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के बचाव में न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर मार्क रिचर्डसन उतरे हैं। एक ओर जहां इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) नाइटक्लब कांड की जांच कर रहा है और ये भी कहा जा रहा कि इस मामले में उनकी कप्तानी तक जा सकती हैं। यहां कि उन्हें टीम से भी बाहर किया जा सकता है। वहीं ऐसी भी बातें कहीं जा रही हैं कि स्टोक्स इस मामले में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते है। इसी को लेकर रिचर्डसन नाराज है उनका कहना है कि मैदान के बाहर की गतिविधियों के लिए स्टोक्स को समय से पहले संन्यास लेने पर मजबूर नहीं किय जाना चाहिये। साथ ही कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये खेल के लिए नुकसानदेह होगा। रिचर्डसन की ये टिप्पणी स्टोक्स की शारीरिक सेहत, टेस्ट कप्तान के रूप में उनके अत्यधिक कार्यभार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके प्रभाव को दिखाती है। रिचर्डसन ने कहा कि स्टोक्स का जाना निराशाजनक होगा क्योंकि कोई नहीं जानता कि वास्तव में क्या हुआ है। साथ ही कहा कि कि जब आप इंग्लैंड के कप्तान होते हैं, जब आप पिछले 12 महीनों में उस टीम के साथ जो हुआ है, उसके बाद तनाव में होते हैं, तो एक जीत के बाद वह तरोताता होने नाइट क्लब गये थे हालांकि उन्हें बाहर शराब नहीं पीनी चाहिये थी। या इसे अकेले में पीते।रिचर्डसन ने स्टोक्स के व्यक्तित्व पर भी टिप्पणी की और कहा, मैं उसे जानता हूं। अगर ईसीबी कहे कि हम तुम्हें बैठाने वाले हैं, तो वो ऐसा व्यक्ति है जो कहेगा, ‘अरे, मैं तब रिटायर हो जाऊंगा’।” बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जहां उनके भविष्य का फैसला नाइटक्लब घटना और उसके बाद होने वाली जांच पर निर्भर करेगा पर उनके जैसे मैच विजेता खिलाड़ी का मैदान से दूर होना खेल और प्रशंसकों के लिए नुकसानदेह होगा। वे एक बेहतर क्रिकेटर को खेलते नहीं देख पायेंगे। गिरजा/ईएमएस 11जून 2026