खेल
11-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। इंडिया ए टीम में शामिल युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को लिस्ट ए में शीर्ष पर पहुंचने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा और करीब 30 शतक लगाने होंगे । ऋतुराज के नाम अभी लिस्ट ए में 21 शतक हैं। इससे वह अभी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। अभी वह पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की बराबरी की है, जिन्होंने अपने करियर में 21-21 लिस्ट ए शतक लगाये हैं। गौरतलब है कि लिस्ट एक में सभी वनडे इंटरनेशनल मैच के साथ-साथ देश में आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट के मैच भी शामिल होते हैं। गायकवाड़ ने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक केवल एक शतक लगाया है। इस सूची में टॉप-5 में जगह बनाने के लिए गायकवाड़ को अभी काफी शतक और लगाने हैं। पांचवें नंबर पर कायम पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उनसे काफी आगे हैं, जिन्होंने लिस्ट ए में कुल 30 शतक लगाये हैं। गायकवाड़ और धवन के बीच 9 शतकों का बड़ा अंतर है। भारतीय क्रिकेट और ओवरऑल लिस्ट ए में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में कुल 60 लिस्ट ए शतक लगाए हैं। उनके बाद विराट कोहली के नाम 59 शतक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 37 शतक हैं, जबकि सौरव गांगुली 31 शतकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं। गिरजा/ईएमएस 11जून 2026